गुजरात
Posted at: Mar 10 2018 2:56PM
भावनगर। गुजरात में भावनगर शहर के ए डिवीजन क्षेत्र में मरम्मत के दौरान एक मस्जिद का गुंबद धराशायी हो गया। घटना में दो लोगों की मौत की खबर है जबकि सात लोग घायल हुए हैं।
बताया गया कि नीलम बाग, चावड़ी गेट के पास स्थित मस्जिद में मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी दौरान मस्जिद का गुंबद अचानक धराशायी हो गया। गुंबद के मलबे में दबकर वहां काम कर रहे नौ मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से आसिफ शेख (35) और इरफान कुरेशी (28) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गये और मलबे को हटाने में लगे हुए हैं।