Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

ऑनर किलिंग के डर से थाने में लेने पड़े फेरे

Posted at: Mar 12 2018 4:57PM
thumb

रांची। मध्यप्रदेश के भागकर झारखंड के कटहल मोड शहर पहुंचे प्रेमी जोड़ी की थाने में शादी करवाई गई। मध्यप्रदेश के धार जिला के मनावर टुकी के रहने वाले एक प्रेमी जोड़ा ओनर किलिंग के डर से भागकर यहां पहुंचा था और यहां एक किराये के मकान में रह रहा था। इस दौरान युवक की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता से हुई। जिसने दोनों की शादी करवाने का भरोसा दिलाया लड़का व लड़की के परिजन को कटहल मोड बुलवाया। यहां पहुंचते ही दोनों के परिजन भड़क गए और दोनों को जुदा करने की कोशिश करते रहे। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने दोनों परिवारों के लोगों की काउंसलिंग की। जिसके बाद दोनों पक्ष इस शादी के लिए राजी हुए। 

नवंबर माह में दोनों रांची पहुंचकर रह रहे थे। युवक यहां एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। कोतवाली थानेदार श्यामानंद मंडल की पहल पर पंडित बुलवाकर दोनों की शादी करवा दी गई है। थाने में शादी के दौरान परिजन ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आशीर्वाद दे रहे थे। कई विधि-विधान ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग से की गई। पुलिस की इस पहल की सभी ने सराहना की।