Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में किसानों की मांगें मानी गईं,आंदोलन खत्म

Posted at: Mar 12 2018 8:18PM
thumb

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों की मांगें मान लिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक के बाद कृषकों की सभी मांगें लिखित रूप से मान लिये जाने बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। मुंबई के आजाद मैदान में लगभग 30 हजार किसान कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने के लिए डटे हुए थे।

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के साथ किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच आज करीब साढ़े तीन घंटे बातचीत चली और सरकार की ओर से किसानों की मांगें मान लेने के बाद किसान नेता अशोक ढवले (अध्यक्ष) ने राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल, नासिक के अभिभावक मंत्री गिरीश महाजन तथा शिव सेना के एकनाथ सिंदे की उपस्थिति में किसानों को बताया कि सरकार ने उनकी मांगे मान ली है, इसलिए वह अपना आंदोलन वापस लेते हैं।