Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

Posted at: Mar 13 2018 2:19PM
thumb

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली के समीप सशस्त्र अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्वर्ण व्यवसायी गोपाल कुमार सोमवार की रात प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवसायी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।