Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

प्रदूषण नियंत्रण मंडल में नियुक्तियों में हुई गड़बड़ : जय राम ठाकुर

Posted at: Mar 13 2018 3:13PM
thumb

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदूषण नियंत्रण मंडल में 29 पदों की नियुक्तियों में गड़बड़ी हुई और इसकी जांच की जाएगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्य भाजपा विक्रम जरयल के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल में 73 रिक्त पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जुलाई 2013 में शुरू हुई। बाद में लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को दी गई
 
जबकि प्रक्रिया कनिष्ठ चयन मंडल को दी जानी चाहिए थी। ठाकुर ने सदन को बताया कि 12282 लोगों ने आवेदन किए और लिखित परीक्षा मार्च 2015 में हुई। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू सितंबर 2015 में हुए तथा बारह दिनों बाद सितंबर में ही 29 लोगों ने पदभार संभाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने क्यों एसएसबी के जरिये भर्ती प्रक्रिया की अनदेखी की पता नहीं है लेकिन चंबा जिले के सलूनी क्षेत्र से तीन लोगों की भर्ती पर सवाल उठाए गए थे। ठाकुर ने कहा कि सरकार मामले की जांच करेगी और वह खुद भी मामले को देखेंगे।