Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सड़क हादसे में पुजारी समेत दो की मौत

Posted at: Mar 15 2018 3:29PM
thumb

छपरा। बिहार में सारण जिला मुख्यालय छपरा के केशहरी क्षेत्र स्थित मारुति मानस मन्दिर के मुख्य पुजारी विवेक त्रिपाठी समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुजारी विवेक अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से अपने गृह जिले उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद किसी काम से जा रहे थे तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मानस मन्दिर के प्रधान पुजारी विवेक तिवारी और उनके भांजे राजन पांडेय की मौके पर मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत पारस नाथ त्रिपाठी के तीस वर्षीय पुत्र देवेंद्र त्रिपाठी उर्फ विवेक तिवारी बचपन में ही सारण के छपरा स्थित मानस मन्दिर के पुजारी बने थे।