Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

बियर्ड वाले लड़कों को हमेशा अपने पास रखना चाहिए ये चीजें

Posted at: Mar 15 2018 5:58PM
thumb

बियर्ड वॉश
बियर्ड वॉश को बियर्ड शैम्पू के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दे, यह शैम्पू बियर्ड लुक रखने वाले व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि दिनभर की भाग-दौड़ में चेहरा काफी गंदा हो जाता है इसलिए चेहरे पर मौजूद बियर्ड को क्लीन करने के लिए बियर्ड वॉश(शैम्पू) का उपयोग किया जाता है।
 
बियर्ड कंडीशनर
आपके चेहरे पर बियर्ड हलकी हो या घनी, दोनों ही स्थिति में आपकी बियर्ड हार्ड(कड़क) हो जाती है इसलिए जरूरी है कि, आप कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बियर्ड सॉफ्ट रहती है।
 
बियर्ड ऑइल
बियर्ड लुक को चमकदार बनाए रखने के लिए आपको बियर्ड ऑइल की जरूरत होती है। यह आपकी बियर्ड स्किन को फ्रेश और क्लीन रखता है। इसके साथ ही बियर्ड को सॉफ्ट भी बनाता है।
 
बियर्ड कोंब
एक बेहतर लुक के लिए व्यक्ति बियर्ड रखना पसंद करता है लेकिन देखा गया है अधिकतर व्यक्ति बियर्ड लुक को रखने के बाद उसकी देखभाल नहीं करते है। इससे बियर्ड लोकक बिखरा-बिखरा सा लगता है। इसके लिए जरूरी है कि, आप बियर्ड कोंब(कंघी) का उपयोग करें।