Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

पहले किया गैंग रेप फिर कर दी हत्या

Posted at: Mar 19 2018 4:13PM
thumb

जमशेदपुर। जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र में महिला से गैंग रेप के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 मार्च 2018 की शाम चार बजे वह घर से किसी काम के लिए निकली, देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुमीर गांव के उपरीडीह में एक महिला का शव मिला है।
इस सिलसिले में पुलिस ने जब चांडी प्रमाणिक को पकड़ा तो उसने आरोप स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने और दुर्योधन ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।