Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी आजसू

Posted at: Mar 19 2018 4:57PM
thumb

रांची। आजसू पार्टी ने 16 अप्रैल को प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। पार्टी ने इस कड़ी में रविवार को पहले चरण में 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुनचुन राय रांची नगर निगम से उप महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।
पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी के अलावा केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो तथा बनमाली मंडल ने नगर निकाय चुनाव से संबंधित यह जानकारी दी। पदाधिकारियों के अनुसार शेष उम्मीदवारों की दूसरी सूची शीघ्र जारी की जाएगी। पार्टी पूरी मुस्तैदी से निकाय चुनाव में शिरकत करेगी। पार्टी का फोकस वार्ड के साथ-साथ बूथ कमेटी तक पर होगी। पार्टी ने देवघर नगर निगम में होने वाले चुनाव के लिए ओमप्रकाश कल्वानिया के नाम की घोषणा की है।
--आसजू प्रत्याशियों की सूची
महापौर
-हजारीबाग नगर निगम - संगीता बारला
-आदित्यपुर नगर निगम -सचिन कुमार महतो
उप महापौर
रांची नगर निगम - मुनचुन राय
- आदित्यपुर नगर निगम -रविशंकर कुमार
अध्यक्ष
- रामगढ़ नगर परिषद - युगेश बेदिया
- फुसरो नगर परिषद - संतोष महतो
- मिहिजाम नगर परिषद- राकेश लाल
- साहिबगंज नगद परिषद- अनवर अली
- दुमका नगर परिषद - नीलम देवी
- पाकुड़ नगर परिषद- शलीना सुल्ताना
 हुसैनाबाद नगर पंचायत - गुरु प्रसाद
- छतरपुर नगर पंचायत - मोहन कुमार
- कोडरमा नगर पंचायत - राजकुमार मेहता
- चाकुलिया नगर पंचायत - सरस्वती मार्डी
- बुंडू नगर पंचायत - प्रदीप मुंडा
उपाध्यक्ष
- रामगढ़ नगर परिषद - मनोज कुमार महतो
- चतरा नगर परिषद - कृष्णा साहु
- गुमला नगर परिषद - शिव कुमार लाल
- लोहरदगा नगर परिषद - बलराम साहू
- पाकुड़ नगर परिषद - आलोक जोय पाल
-सिमडेगा नगर परिषद - राजेश कुमार सिंह
- साहिबगंज नगर परिषद -चतुरानंद पांडेय
- दुमका नगर परिषद - रमेश पांडेय
- हुसैनाबाद नगर पंचायत - मनोज कुमार शर्मा
- जामताड़ा नगर पंचायत - राजेश कुमार महतो
- चाकुलिया नगर पंचायत -रामस्वरूप प्रसाद यादव
- बासुकीनाथ नगर पंचायत - उमेश पंडा
- खूंटी नगर पंचायत -दिनेश कुमार महतो