Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

मुंबई में रेल लाइन को छात्रों ने किया जाम

Posted at: Mar 20 2018 1:07PM
thumb

मुंबई। मध्य रेलवे के माटुंगा और दादर के बीच लगभग एक हजार छात्रों ने आज सुबह रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार छात्रों का आरोप है कि रेलवे की परीक्षा पास करने के बावजूद चार वर्ष से सरकार नियुक्ति पत्र नहीं दे रही है। इस दौरान मध्य रेलवे की 30 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गयी जिससे कार्यालय जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य रेलवे के ठप होने के कारण बेस्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसें बढा दी है।