Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

नीतीश से कर्नाटक जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Posted at: Mar 21 2018 3:09PM
thumb

पटना। जनता दल यूनाईटेड (जदयू), कर्नाटक इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। कर्नाटक के जदयू अध्यक्ष महिमा पटेल के नेतृत्व में पार्टी के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कर्नाटक से संबंधित महत्वूपर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू नेता संजय झा और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।