Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

दिल्ली

मोदी-गडकरी ने जल संरक्षण की जरूरत पर दिया बल

Posted at: Mar 23 2018 11:21AM
thumb

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जल संसाधन तथा नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने विश्व जल दिवस पर गुरुवार को जल संरक्षण की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इस कार्य में सभी नागरिकों के भागीदार बनने का आह्वान किया है। मोदी ने कहा विश्व जल दिवस, जल शक्ति के महत्व को उजागर करने का एक अवसर है और यह जल संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
 
पानी को जब संरक्षित किया जाता है तो हमारे शहरों, गांवों और मेहनती किसानों को काफी लाभ मिलता है। गडकरी ने यहां वाणिज्य और उद्योग मंडल (फिक्की) में किसानों की आय में जल की भूमिका पर विषय पर  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने किसानों का उत्पादन बढ़ाने में पानी का महत्व विषय पर बोलते हुए सभी से जल प्रबंधन को एक आंदोलन बनाने का आग्रह किया।