Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

मध्य प्रदेश

दिग्विजय यात्रा का डिंडोरी में पड़ाव : पूर्व CM पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप

Posted at: Mar 23 2018 8:35PM
thumb

डिंडोरी। करीब छह महीने से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में नर्मदा परिक्रमा कर रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा विगत चार दिन से डिंडोरी जिले में पड़ाव डाले है। उनकी यात्रा का अगला पड़ाव मंडला जिला है। मध्यप्रदेश के इस नक्सल प्रभावित इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री सिंह को पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कई नेताओं ने नाराजगी जताई है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि सिंह को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैं, सरकार को उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाना चाहिए। यात्रा में शामिल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा कि यात्रा के अनूपपुर से डिंडोरी में प्रवेश करते समय सुरक्षा व्यवस्था नजर आई थी। वर्तमान में एक भी सशस्त्र सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं है।