Wednesday, 08 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मध्यप्रदेश में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पांच पार्षदों ने दिए इस्तीफे

Posted at: Mar 23 2018 4:27PM
thumb

सीहोर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र सीहोर जिले के बुधनी स्थित रेहटी की नगर परिषद के पांच भारतीय जनता पार्टी पार्षदों ने कलेक्टर को सामूहिक त्यागपत्र सौंप दिए। सभी पार्षदों ने परिषद के कार्यों में अध्यक्ष सुनीता चौहान के पति हरिनारायण चौहान पर अनावश्यक हस्तक्षेप और निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। पांचों पार्षदों अनिल जिराती, रीना प्रेमनारायण विश्वकर्मा, महेश हरियाले, जितेन्द्र कुमार चौहान और शबनम बी का आरोप है कि अध्यक्ष पति हरिनारायण चौहान परिषद के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। चौहान ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर खरीदी और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया है। इसी के चलते सभी ने कल जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।