Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

जम्मू में पहाड़ी से फिसलने से युवक की मौत

Posted at: Mar 23 2018 7:19PM
thumb

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले की बिल्लावर तहसील में पहाड़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि पंजाब के पठानकोट में दीनानगर का निवासी किशोर कुमार सुबह सुकराला माता के मंदिर में दर्शन के लिए आया था।  वह शौच के लिए जा रहा था तभी पहाड़ी से गिर गया। पुलिस ने बताया कि किशोर को पहाड़ी से गिरने के कारण गंभीर चोटें लगीं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।