Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

भारत में भी है विदेश जैसी ये खूबसूरत जगहें

Posted at: Apr 9 2018 11:12AM
thumb

लोग अकसर घूमने के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं, खासकर युवा पीढ़ी, लेकिन भारत में भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां हर साल कई विदेशी पर्यटक आते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार यहां जरूर जाएं। 
हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई जगहें हैं। चंबा में स्थित खानजर को भारत का स्विजरलैंड कहा जाता है। यहां पर कई झीलों भी हैं जहां जाकर आप खूब एन्जॉय कर सकते है। 
युमथंग घाटी, सिक्किम 
युमथंग घाटी को फूलों की घाटी कहा जाता है। लोग बसंत के मौसम में यहां घूमने के लिए आते हैं।  
होगनक्काल झरना, तमिलनाडू 
तामिलनाडु स्थित होगनक्काल झरना एक अलग तरह का अहसा स देता है। एक बार यहां जरूर जाएं। 
तमिलनाडु का आरोविल  
पुड्डुचेरी के पास आरोविल शहर पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है। 1968 में मीरा अल्फासा ने इस शहर को बनाया था। 
मिजोरम का चंमपाइ 
मिजोरम में चंमपाइ नेचर लवर्स के लिए बेस्ट है। यहां की हरियाली लोगों को आकर्षित करती है।