Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

देवर करता था छेड़छाड़, भाभी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Posted at: Apr 9 2018 5:39PM
thumb

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूमि के मंझारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि महिला अपने चचेरे देवर की हरकतों से परेशान थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंझारी थाना क्षेत्र के तुंगा गाम में रहने वाली सारथी देवी (32) का देवर पिछले एक साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। देवर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास करता था। देवर से तंग आकर भाभी ने एक सुसाइड नोट में अपनी दर्द भरी कहानी लिखकर अपने ही घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना मंझारी थाना क्षेत्र के तुंगा गांव में शनिवार सुबह करीब नौ बजे घटी।
घटना की खबर पाकर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयान किया और मामले की जांच में जुट गई है।