Wednesday, 17 April, 2024
dabang dunia

खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स : दीपिका-जोशना स्वर्ण पदक मैच हारीं, रजत मिला

Posted at: Apr 15 2018 11:56AM
thumb

गोल्ड कोस्ट। भारत की जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल की अनुभवी टीम को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन रविवार को यहां महिला युगल स्क्वैश स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दीपिका और जोशना की महिला युगल टीम को न्यूजीलैंड की जोएले किंग और अमांडा लेंडर्स मर्फी की जोड़ी के हाथों 22 मिनट में 9-11, 8-11 से हार झेलनी पड़ी। गोल्ड कोस्ट खेलों में यह जोशना का पहला जबकि दीपिका का दूसरा पदक है। इससे पहले दीपिका ने सौरव घोषाल के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता था।