Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

लक्ष्मी की होगी कृपा शुक्रवार के दिन करे ये काम हो जाएगे मालामाल

Posted at: Apr 18 2018 3:18PM
thumb

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्‍मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन यदि देवी लक्ष्‍मी की पूजा-अर्चना की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बरसती है और धन की कभी कमी नहीं होती। मनुष्य पैसा कमाने के लिए कितनी भी मेहनत करता रहे लेकिन पैसो की तंगी हमेशा बनी रहती है। लाख कोशिशों के बाद भी पैसा कभी घर में रुकता नहीं। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है तो आपको इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिये माता लक्ष्मी की अराधना करनी होगी। शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सार्वश्रेष्ठ होता है। 

1 इस दिन महा लक्ष्मी के मंत्र का विधि पूर्वक जाप किया जाए तो लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 
2 आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद चीज जैसे कि आटा,चावल, या सफेद रंग के कपड़े आदि दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है। 
 
3 शुक्रवार शाम को गाय के घी का दीपक ईशान कोण में प्रज्ज्वलित करें। दीपक में रुई की बाती की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करें और दीपक में थोड़ा सा केसर भी डालें। ऐसा हर शुक्रवार को करना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी पैसों की तंगी नहीं रहती।