Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को 6 महीने की सजा, मिली जमानत

Posted at: Apr 23 2018 5:48PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सोमवार को दिल्ली की कड़कड़डुमा अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में छह महीने की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें फौरन ही जमानत भी दे दी। छह महीने की सजा के साथ अभिनेता पर 1.60  करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना (1.60 )एक केस पर लगा है। सात केसों को मिला दिया जाए तो यह पूरा जुर्माना  11.90 करोड़ होता है। 
14 अप्रैल को राजपाल और उनकी पत्नी को इस मामले में दोषी पाया गया था। अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट (ईस्ट) अमित अरोड़ा ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि सारे सबूत आरोपियों को दोषी साबित कर रहे हैं। आरोपी ने यह खुद भी मान लिया है कि संबंधित चेक उसके बैंक खाते से जुड़े हैं और उन पर साइन भी उसी के हैं तो फिर शिकायतकर्ता को चेक बाउंस का केस दायर करने का हक मिल गया है।