Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

विदेश

उत्तर कोरिया बस हादसे में 32 चीनी नागरिकों की मौत

Posted at: Apr 24 2018 12:37PM
thumb

बीजिंग। उत्तर कोरिया में दर्दनाक बस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। चीन के विदेश मंत्री ने बताया मरने वालों में 32 चीनी नागरिक थे, जबकि चार उत्तर कोरियाई। हादसे में दो चीनी नागरिकों को गंभीर चोटें आई हैं।
यह हादसा उत्तर कोरिया के हुआंघई रोड पर रविवार रात हुआ। उत्तर कोरिया स्थित चीनी दूतावास ने घटना की पुष्टि की है। हादसे का शिकार हुई बस चीनी ट्रेवल कंपनी की थी। बताया जाता है कि सड़क पर चल रहे एक निर्माण कार्य और खराब मौसम के कारण दुर्घटना हुई। उत्तर कोरिया की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस समय उत्तर कोरिया में चीन से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। कोरिया आने वाले कुल पर्यटकों में चीनी लोगों की संख्या 80 फीसद होती है।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने संवाददाताओं से कहा कि वह दुर्घटना के बारे में अतिरिक्त जानकारी नहीं दे पाएंगे, जैसे कि हादसे कैसे हुआ, बस में कुल कितने यात्री थे। उन्होंने कहा इसकी जांच चल रही है। वहीं, चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हादसे में घायल हुए यात्रियों के इलाज के लिए उत्तर कोरिया डॉक्टर की टीम भेजी गई है। चीन ने कहा कि 2012 में उत्तर कोरिया 237,000 से अधिक चीनी नागरिक आए थे, लेकिन 2013 में आंकड़े प्रकाशित करना बंद कर दिया गया था।