Thursday, 02 May, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

100 करोड़ के पार पहुंची भारत अने नेनू'' की कमाई, महेश बाबू हुए खुश

Posted at: Apr 24 2018 5:36PM
thumb

मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनू' 2018 की सबसे जल्दी 100 करोड़ रूपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने भारत के साथ पुरी दुनियाभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड पर ही 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर ली है। इस सफलता से एक्टर महेश बाबू बेहद खुश हैं। 
 
फिल्म ने रिलीज से पहले ही 103 करोड़ रूपए कमा लिए थे और रिलीज के दो दिन में फिल्म 100 करोड़ कमा चुकी है। यह बाहुबली को छोड़कर टॉलीवुड की सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी। अभी तक ये फिल्म हाउसफुल जा रही है। इसके अलावा इस फिल्म ने यूएस में भी 20 लाख डॉलर की कमाई कर ली है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के आंकड़ें अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किए थे।