Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

देश

कांग्रेस की रेणुका चौधरी बोलीं - संसद में भी होता है कास्टिंग काउच

Posted at: Apr 25 2018 10:38AM
thumb

नई दिल्ली। कास्टिंग काउच के विवाद में कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने एक नई बात जोड़ दी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री नहीं बल्कि संसद भी कास्टिंग काउच से बचा नहीं है। उन्होंने कहा यह हर जगह होता है। रेणुका ने यह बात सरोज खान पर टिप्पणी करते हुए की थी। रेणुका के बाद कांग्रेस की एक और नेता नगमा ने भी कहा है कि संसद में कास्टिंग काउच होता है। इससे पहले सरोज खान ने कहा था कि कास्टिंग काउच हर सेक्टर में होता है। हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी मांग ली।