Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

हरियाणा

23 आईपीएस और छह एचपीएस अधिकारियों के तबादले

Posted at: Apr 25 2018 4:18PM
thumb

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 23 भारतीय पुलिस सेवा और छह राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये हैं। एक अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार देर रात जारी इन आदेशों के तहत अश्विन को पुलिस अधीक्षक, राज्य अपराध शाखा और सुखबीर सिंह को एसपी संचार (मुख्यालय) पंचकूला लगाया गया है। 
अशोक कुमार, कमांडेंट प्रथम बटालियन एचएपी अम्बाला को एसपी राष्ट्रीय राजमार्ग- ट्रैफिक, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पंकज नैन अब एसपी झज्जर, हामीद अख्तर एसपी सिरसा, राहुल शर्मा को एसपी, सुरक्षा (सीआईडी), सुलोचना कुमारी को पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक गुरुग्राम, संगीता रानी को एसपी पानीपत, राजेंद्र कुमार मीणा को डीसीपी पंचकूला, जशनदीप सिंह रंधावा को एसपी रोहतक, सुमेर प्रताप सिंह को एसपी कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला, वसीम अकरम को एसपी पलवल, गंगा राम पुनिया, राज्यपाल के एडीसी को एसपी भिवानी और कीरत पाल को एसपी राज्य चौकसी ब्यूरो नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विकास धनखड़ को एआईजी-प्रोविजिनिंग, विनोद कुमार एसपी राज्य चौकसी ब्यूरो, शिव चरण को डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद के अलावा डीसीपी बल्लभगढ़, राजेश दुग्गल को एसपी रेवाड़ी, मनवीर सिंह को एसपी राज्य चौकसी ब्यूरो, वीरेंद्र कुमार को डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद के अलावा डीसीपी-सेंट्रल फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार, अशोक कुमार को एचएपी मधुबन द्वितीय बटालियन का कमाडेंट, डी.के.भारद्वाज को द्वितीय आईआरबी, भौंडसी का कमाडेंट, मोहित हांडा को राज्यपाल का एडीसीनियुक्त किया गया है। इसी तरह सुरेन्द्र सिंह भौरिया को एसपी करनाल, भूपेन्द्र सिंह को एसपी सीआईडी, मोहिन्द्र सिंह सेठी को पदोन्नति उपरांत डीसीपी मानेसर, राजीव देशवाल को पदोन्नति उपरांत सोनीपत का अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक, विजय कक्कड़ को पदोन्नति उपरांत एएसपी सिरसा और राजेश कुमार को पदोन्नति उपरांत एएसपी अम्बाला लगाया गया है।