Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

जौ का पानी पीने के फायदे आपको हैरत में डाल देगें

Posted at: May 4 2018 12:12PM
thumb

जौ के पानी में इतने स्वास्थ्य फायदे हैं कि सुनकर यकीन नहीं होगा। जौ का पानी एक ऐसा पेय है जो कि जौ को पानी में उबालकर तैयार किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे की जौ का पानी के फायदे है पर ये बनेगा कैसे! तो आइये जानते हैं जौ का पानी बनाने की विधि को... इसकी एक सर्विग बनाने के लिए एक सॉस पैन में 2 टेबल स्पून जौ में 1 कप पानी मिला लें।

जब तक जौ नरम हों तब तक इसे उबालें। इस मिश्रण को एक पतले कपडे से छान लें। आप छिलके वाले और बिना छिलके वाले दोनों में से किसी भी प्रकार के जौ ले सकते हैं। छिलके वाले में ज्यादा फाइबर होता है और पकाने में ज्यादा वक्त लगता है इसलिए बिना छिलके वाले पकाने में आसान है।