Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

पंजाब

तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Posted at: May 4 2018 4:53PM
thumb

पटियाला। जिले में एक तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने गुरुवार रात शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जो फरार बताया जाता है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि जब वह शाम को घर लौटी तो बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। शिकायत के अनुसार महिला को उसके बेटे ने बताया कि बच्ची को मकान मालिक अपने साथ ले गया था। पुलिस के अनुसार बच्ची का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी मकान मालिक की तलाश जारी है।