Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

हरियाणा

मूक बधिर बच्चों के कोहलर प्रत्यारोपण जागरूकता कार्यक्रम

Posted at: May 5 2018 3:48PM
thumb

फरीदाबाद। रविवार को फरीदाबाद में मूक बधिर बच्चों को बोलने - सुनने के सक्षम बनाने के लिए कोहलर प्रत्यारोपण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन में किया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग रविवार को फरीदाबाद में कोहलर प्रत्यारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण सचिव शकुंतला डोले गेमलिन और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्रालय का कहना है कि यह कार्यक्रम कोहलर प्रत्यारोपण कार्यक्रम के संबंध में आम लोगों के बीच जागरूकता बढाने में महत्वपूर्ण होगा। 

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक योजना के अंतर्गत पांच वर्ष तक के श्रव्य बाधित बच्चों के लिए छह लाख रूपए प्रति इकाई के कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा करने का प्रावधान है। सफल कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के बाद बच्चा सामान्य बच्चों के समान सुनने और बोलने में सक्षम हो जाता है। केंद्र सरकार ने देश भर में शल्य चिकित्सा के लिए 172 सरकारी और निजी अस्पतालों को नामित किया है। कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के लिए मुंबई की अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान नोडल एंजेसी है। वर्ष 2014-15 से वर्ष 2017-18 के चार वर्षो की अवधि में 1149  कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न की गई हैं।