Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

खेल

सायना-सिंधू मेरे दो अनमोल रत्न : गोपीचंद

Posted at: May 5 2018 5:21PM
thumb

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बैडंमिटन कोच पुलेला गोपीचंद ने शनिवार को यहां कहा कि सायना नेहवाल और पीवी सिंधू उनके दो अनमोल रत्न हैं और वह उनसे 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में पदक का रंग बदलने की उम्मीद करते हैं। गोपीचंद ने फिक्की महिला संगठन द्वारा भारतीय बैडंमिटन की गोल्डन गर्ल्स सायना और सिंधू के लिए आयोजित सम्मान समारोह में दिलों को छू जा जाने वाली यह बात कही। इस अवसर पर फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष पिंकी रेड्डी ने इन दिग्गज खिलाडियों और कोच का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध खेल पत्रकार एवं क्रिकेट लेखक बोरिया मजूमदार ने खिलाड़ियों तथा कोच से Ÿखास चर्चा का संचालन किया। राष्ट्रीय कोच से यह पूछने पर कि वह इन दो चैंपियन खिलाड़ियों से कैसा व्यवहार करते है, गोपी ने कहा, "यह वाकई काफी मुश्किल है। मैं इन दोनों चैंपियन को अनमोल हीरे की तरह सहेज कर रखता हूं।

मैं अपने करियर में ओलम्पिक पदक नहीं जीत पाया था लेकिन मुझे खुशी है इन दोनों ने मेरा यह सपना पूरा कर दिया। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित गोपी ने साथ ही कहा मैं इनसे ही नहीं अपने बाकी खिलाड़ियों से ढेरों पदक की उम्मीद रखता है और मैं चाहता हूं कि ये दोनों खिलाड़ी अगले ओलम्पिक में अपने पदक का रंग बदलें।" उल्लेखनीय है कि सायना ने 2012 के लंदन ओलम्पिक में कांस्य और सिंधू ने 2016 के रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीता था।