Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

खेल

पंजाब ने जीता जूनियर हॉकी खिताब

Posted at: May 7 2018 7:25PM
thumb

भोपाल। पंजाब ने हरियाणा को 4-2 से पराजित कर आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप ए डिवीजन का खिताब जीत लिया है जबकि महिला वर्ग का खिताब झारखंड ने हरियाणा को 4-2 से हराकर जीता है। जूनियर लड़कों के फाइनल में पंजाब ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की। हरियाणा ने 37वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन पंजाब ने इसके बाद चार गोल दागकर खिताब अपने नाम कर लिया।

गुरसाहिब जीत सिंह ने 42वें, 57वें और 65वें मिनट में गोल कर पंजाब के लिये हैट्रिक पूरी की और अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। करजंविदर सिंह ने 70वें मिनट में पंजाब का चौथा गोल दागा। इससे पहले हरियाणा के लिए दीपक ने 26वें और मोहित ने 37वें मिनट में गोल किए। तीसरे स्थान के मैच में गंगपुर ओड़शिा ने ओड़शिा को 6-1 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। विजेता टीम के लिए कप्तान प्रताप लाकड़ा ने 27वें, 59वें और 63वें मिनट में तीन गोल किये जबकि संजय जाल्को ने 24वें और 35वें मिनट में दो गोल किए।