Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

AC में रहने से हो सकती हैं ये बीमारियां

Posted at: May 9 2018 11:42AM
thumb

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग AC में रहना पसंद करते हैं। AC चलाने से गर्मी का एहसास नहीं होता है। पर क्या आपको पता है ज्यादा देर AC में रहने से आपकी स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है। आज हम आपको ज़्यादा देर तक AC में रहने के कुछ नुक़्सानो के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
अगर आप ज्यादा देर तक AC के संपर्क में रहते हैं तो इससे आपको वायरल इन्फेक्शन, जुकाम वसर्दी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त AC में रहने से आपके सिर में भी दर्द हो सकता है।
 
AC में रहने के कारण आपकी म्यूकस ग्रंथि सख्त हो जाती है। जिससे साइनस की बीमारी के होने का खतरा होता है।
 
ज्‍यादा देर तक AC की हवा में रहने से गर्दन हाथ व घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। व उनकी कामक्षमता कम हो जाती है।
 
लंबे समय तक AC में रहने से जोड़ों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। अधिक देर तक AC रूम में रहने से आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। इसके अतिरिक्त इससे आपकी आंखों में चुभन, जलन व पानी आने की भी समस्या हो सकती है।