Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

ऑरेंज बासुंदी

Posted at: May 11 2018 12:21PM
thumb

सामग्री :

दूध- तीन लीटर

चीनी- 300 ग्राम
नींबू का रस- एक बड़ा चम्मच
संतरे- आठ
पिसी छोटी इलायची- एक चौथाई छोटी चम्मच
 
विधि :
 
दूध को गर्मकर आधा कर लें, फिर चीनी देकर थोड़ा और गाढ़ा कर लें। उतार कर नींबू का रस दें। ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। चार संतरे का रस निकाल लें। चार संतरे छीलकर कली अलग-अलग कर लें। फ्रिज में रख दें। दूध के ठंडे होने पर रस व कली उसमें मिला लें। इलायची डाल दें। अगर चाहें तो इसे डिब्बाबंद पाइनएप्पल से भी बना सकती हैं।