Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

मैड्रिड ओपन: राफेल नडाल ने तोड़ा जॉन मैकेनरो का पुराना रिकॉर्ड

Posted at: May 12 2018 10:54AM
thumb

मैड्रिड। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मैड्रिड ओपन में 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। राफेल नडाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अजेर्टीना के डिएगो स्क्वार्ट्जमैन को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। स्पेन के 31 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी नडाल ने डिएगो को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। उनका सामना अब क्वार्टर फाइनल में आॅस्ट्रिया के डिएगो थीम से होगा।

नडाल ने तोड़ा मैकेनरो का रिकॉर्ड
इस मैच में जीत के साथ ही नडाल ने जॉन मैकेनरो के 34 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अमेरिका के खिलाड़ी मैकेनरो ने इस कोर्ट पर लगातार 49 सेट्स जीते थे। स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने बार्सिलोना, मोंटे कार्लो और पिछले साल फ्रेंच ओपन जीतकर इस कोर्ट पर लगातार 50 सेट्स जीते और जॉन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नडाल का लक्ष्य अब छठा मैड्रिड ओपन खिताब हासिल करना है।