Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

खेल

रांजिदर सिंह बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

Posted at: May 19 2018 4:30PM
thumb

नई दिल्ली। मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने के बाद हॉकी इंडिया ने रांजिदर सिंह को अगले दो साल के लिए अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष बनने और हॉकी इंडिया का अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद मरियम्मा कोशी को नवम्बर 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया था। मरियम्मा कोशी ने अब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद हॉकी इंडिया ने रांजिदर सिंह को आज नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। रांजिदर वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे और अब उन्होंने अध्यक्ष पद का प्रभार संभाल लिया है। रांजिदर इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और वह मौजूदा समय में हॉकी जम्मू-कश्मीर के कोषाध्यक्ष भी हैं।