Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

साबूदाना रबड़ी

Posted at: May 21 2018 10:09AM
thumb

 सामग्री:

साबूदाना- 1 कप, 
दूध- आधा लीटर, 
चीनी- टेबलस्पून, 
केला- 1, 
सेब- 1, 
क्रीम- 1 कप, 
चेरी- 2-3, 
अनार- 1 टेबलस्पून, 
केसर- 5-6 धागे (गार्निश के लिए), 
बादाम- 1 टेबलस्पून (कद्दूकस किए हुए)।
विधि:
रबड़ी बनाने के लिए साबूदाना को एक घंटा पहले भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे छानकर इस साइड में रख लें। अब एक पैन में दूध को धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। 2 मिनट बाद इसमें साबूदाना डालकर इसे गाढ़ा होने के लिए रख दें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डालकर दो मिनट तक पकने दें और उसके बाद इसे ठंडा होने दें।
अब इसमें सेब, केले और क्रीम डालकर अच्छी तरह फेंट लें और इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे फ्रीज में रख दें। आपकी साबूदाना रबड़ी बनकर तैयार है। अब आप इसे अनार के दाने, चेरी और केसर के साथ गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।