Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

हॉलीवुड

अमेरिका को महिला निर्देशकों के साथ दिक्कत है : जोडी फोस्टर

Posted at: May 23 2018 12:28PM
thumb

लॉस एंजिलिस। अदाकारा एवं निर्देशक जोडी फोस्टर का कहना है कि अमेरिका को इस तथ्य को स्वीकार कर लेना चाहिए कि हॉलीवुड को ‘‘महिला निर्देशकों’’ की आवश्यकता है। ऑस्कर विजेता अदाकारा ने कहा कि फिल्म जगत बदलाव को अपनाने वाला ‘‘आखिरी क्षेत्र’’ रहा है।
 
जोडी ने ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ से कहा , ‘‘समस्या यह है कि यह अमेरिका है और यह लंबे समय से समस्या यूं ही बनी हुई है। हमें अमेरिकी लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि अमेरिकी समाज को महिला निर्देशकों की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप इसमें हमेशा ही आगे रहा है।’’