Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

देश

मोदी सरकार के चार साल पर बोले अमित शाह, देश में हुआ परिवर्तन

Posted at: May 26 2018 2:07PM
thumb

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आज चार साल हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ की अमित शाह ने पार्टी को चार साल पूरे करने पर बधाई दी। शाह ने पीएम मोदी को भी बधाई दी। अमित शाह ने पार्टी के चार साल के कामकाज का लेखाजोखा बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद देश में अस्थिरता के युग का अंत हुआ है।  चार साल पहले मोदी को एतिहासिक जनादेश मिला है। मोदी सरकार ने जो वादे किए थे वो अपने वादों पर खरी उतरी है। 
 
शाह ने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और गरीबों को समर्पित सरकार है। इस सरकार ने ग्रामीण का विकास किया है। मोदी सरकार ने तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद को खत्म किया है। आज देश में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बिजली नहीं हो। हमने हर गांव में बिजली पहुंचाई है और बहुत जल्द हर घर में बिजली पहुंचाएंगे। लोग बीजेपी सरकार को कितना पसंद करते हैं इसका पता इस बात से ही चलता है कि आज देश के 20 राज्यों में NDA की सरकार है। 
 
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि चार साल में पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। पीएम मोदी एक दिन में 15 से 18 घंटे काम करते हैं। हमें गर्व है कि बीजेपी ने देश को सबसे ज्यादा काम करने वाला पीएम  दिया। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतना पसंद करते हैं कि उनके कहने पर डेढ़ करोड़ लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी दी।