Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

CBSE Result 2018 : 12वीं के नतीजे जारी, गाजियाबाद की मेघना ने किया टॉप

Posted at: May 26 2018 4:22PM
thumb

नई दिल्‍ली। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 83.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने किया टॉप किया है। मेघना ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इस साल भी बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहले और दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। यूपी की इन दोनों बेटियों मेघना श्रीवास्तव (99.8%) और अनुष्का चंद्र (99.6%) ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों टॉपर आर्ट्स स्ट्रीम से है।

इस साल भी बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहले और दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। गाजियाबाद की इन दोनों बेटियों मेघना श्रीवास्तव (99.8%) और अनुष्का चंद्र (99.6%) ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31% रहा है। 78.99% लड़के पास हुए है। लड़कियां का रिजल्ट लड़कों से 9.32 प्रतिशत ज्यादा रहा है।  मेघना श्रीवास्तव के मार्क्स- इंग्लिश कोर- 99, हिस्ट्री- 100, ज्योग्राफी - 100, इंकोनॉमिक्स- 100, साइकोलॉजी- 100 ,  अनुष्का चंद्रा के मार्क्स- इंग्लिश कोर- 98, हिस्ट्री- 100, पॉलिटिकल साइंस - 100, इंकोनॉमिक्स- 100, साइकोलॉजी- 100  
 
वहीं दिव्यांग श्रेणी में तीसरे स्थान पर डीपीएस आरके पुरम की लावण्या झा ने अपना नाम दर्ज कराया है। अगर ओवर ऑल परिणाम में देखा जाए तो इस बार 9.32 फीसदी लड़कियां लड़कों से आगे हैं। गाजियाबाद की अनुष्का चंद्र एसएजे स्कूल सेक्टर 14 सी की छात्रा हैं। टॉपर मेघना श्रीवास्तव गाजियाबाद सेक्टर 132 स्थित स्कूल स्टेप बाई स्टेप की छात्रा हैं।  3rD रैंक पर सात विद्यार्थी रहे हैं। इन सभी के 497-497 अंक हैं। 72,599 उम्मीदवारों के 90 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक आए हैं।  12,737 विद्यार्थियों के 95 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक हैं।