Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: परिणय बंधन में बंधे छह जोड़े

Posted at: Jun 18 2018 4:33PM
thumb

झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत झांसी के एरच में सोमवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छह जोडेÞ विवाह सूत्र में बंधे।
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजस्व अपर जिलाधिकारी हरिशंकर भी विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन में सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया और नव विवाहितों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विवाह संपन्न होने के बाद मंचासीन लोगों ने नव विवाहित जोड़ों में प्रत्येक को सरकार की ओर से दिये जाने वाली बीस हजार की राशि का चेक प्रदान किया। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।