Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बॉक्‍स ऑफिस

''रेस 3'' का एक के बाद एक रिकॉर्ड

Posted at: Jun 19 2018 12:46PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को उनके फैंस ने ईदी दी है और उनकी फिल्म रेस 3 को  3 दिन के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल करा दिया है, लेकिन ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है। इससे पहले भी बॉक्स आॅफिस पर सलमान खान की तीन फिल्मों ने तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर रिकॉर्ड बनाया है।
 
'रेस 3' ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर अब तक कुल 106.47 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। पहले दिन से ही रेस 3 एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रही है। इस फिल्म ने पहले दिन ही साल 2018 की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। यह भी तब हुआ था जब फिल्म ईद से एक दिन पहले ही रिलीज हो गई थी और सलमान खान के फैंस सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे थे। शुक्रवार को रेस 3 ने 29.17 करोड़, शनिवार को 38.14 करोड़ और रविवार को 39.16 करोड़ का कारोबार किया। 
 
रेस 3 से पहले 3 दिन के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान खान की फिल्मों में बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के लाइफटाइम बिजनेस की बात करें तो बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़, एक था टाइगर ने 198.78 करोड़ और सुल्तान ने बॉक्स आॅफिस पर 300.45 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है।