Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

झारखंड सीमा पर अपहरण और लूट की वारदात

Posted at: Jun 19 2018 5:20PM
thumb

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में झारखंड राज्य की सीमा से लगे भलंमडा गांव में लूट के दो और एक मोटरसायकल सवार का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर ने  कि ग्राम पंचायत भलमंडा के सचिव के बेटे अखिलेश प्रजापति का चार अज्ञात बदमाशों ने मोटरसायकल लूटने के साथ ही उसका अपहरण भी कर लिया था। दो दिन बाद बदमाशों के चंगुल से छूट कर पीड़ित युवक ने कल उनके विरूद्ध लोदाम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। ठाकुर ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ दो अन्य युवकों ने भी मोटरसायकल और नगद राशि लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। लोदाम पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दोनों मामलों में लूट और अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।