Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

महाराष्ट्र

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में विषाक्त भोजन से तीन बच्चों की मौत

Posted at: Jun 19 2018 7:15PM
thumb

मुंबई। मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खालापुर में कल रात विषाक्त भोजन के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई और पांच बच्चों की हालत गंभीर है। तीस बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खालापुर क्षेत्र के महाड गांव में सुभाष माने के नये घर में कल रात पूजा थी। पूजा के बाद बच्चे खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए और तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चों की दुर्घटनावश मौत  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।