Thursday, 18 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

राजधानी में आज उमस भरी गर्मी ने निकाला जमकर पसीना

Posted at: Jun 20 2018 3:04PM
thumb

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और न्यूनतम तापमान 29Þ 8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार का अधिकतम तापमान 39Þ 8 डिग्री दर्ज किया गया था जो इस सीजन के औसत से एक डिग्री अधिक है।