Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कर्नाटक में कार की लॉरी से टक्कर, चार मरे छह घायल

Posted at: Jun 20 2018 3:54PM
thumb

बेंगलुरु। कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के जवनगोंडनहल्ली में बुधवार को तड़के कार एक लॉरी से टकरा गई जिससे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए लोग तमिलनाडु में वेल्लुर जिले के रहने वाले हैं और ये लोग गोवा से वापस आ रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान सद्दाम हुसैन (22), सद्दाम (21), तौसीफ अहमद (24) तथा शाहरूख (20) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरियूर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।