Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

भाकपा माओवादी पिंटू यादव गिरफ्तार

Posted at: Jun 20 2018 3:55PM
thumb

औरंगाबाद। बिहार में उग्रवाद प्रभावित औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से पुलिस ने आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उग्रवादी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर चैनपुर गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान उक्त प्रतिबंधित नक्सली संगठन के माओवादी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी की पुलिस को कई उग्रवादी घटनाओं में लंबे समय से तलाश थी। पुलिस उससे पूछताछ  कर रही है।