Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

कुएं में गिरे तीन हाथी सुरक्षित निकाले गए

Posted at: Jun 20 2018 3:58PM
thumb

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड जिले के एक गांव के निकट कुएं में गिर गए तीन हाथियों को वन विभाग के अधिकारियों ने छह घंटे तक कड़ी मशक्कत करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूत्रों के अनुसार वन अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से कुएं के एक तरफ ढलान बनाकर हाथियों को बाहर निकाला। ये हाथी कल कुएं में गिरे थे जिन्हें बाहर निकालने का अभियान आज तड़के तीन बजे शुरू किया गया जो करीब सुबह नौ बजे तक चला।