Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

किसानों के लिए जनवरी 2019 से अलग बिजली फीडर : रघुवर

Posted at: Jun 20 2018 8:48PM
thumb

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी का करने का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में हासिल करने के लिए जनवरी 2019 से राज्य में कृषकों के लिए अलग से बिजली फीडर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। दास ने यहां कांके स्थित गागी गांव में प्रखंड कृषि महोत्सव सहकृषि चैपाल के शुभारंभ के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं। उनके जीवन में खुशहाली लाना सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार इसी लक्ष्य को पाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके लिए गांव-गांव तक अच्छी सड़क, सचाई और बेहतर बिजली सुविधा पहुंचाने का काम चल रहा है। अगले साल जनवरी से किसानों के लिए अलग कृषि फीडर बनाने का काम शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गांव-गांव तक संपर्क पथ बनाने के लिए 1500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया है। इससे 15000 किलोमीटर सड़क बनायी जाएगी।  इसी प्रकार सचाई सुविधा बढ़ाने के लिए इस साल 2000 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य में छह लाख डोभा बनाए गए। इससे भूमिगत जल की स्थिति में भी सुधार हुआ।