Wednesday, 08 May, 2024
dabang dunia

हॉलीवुड

फेलिसिटी जोंस ने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई

Posted at: Jul 14 2018 3:01PM
thumb

लंदन। अभिनेत्री फेलिसिटी जोंस ने तीन साल से बॉयफ्रेंड रहे चार्ल्स गार्ड से कॉस्टवोल्ड्स में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। दिसन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में जन्मी स्टार (34) फिल्म निर्देशक के साथ ऑक्सफोर्डशायर के कॉट्सवोल्ड्स के सुडेले कास्टले में शादी रचाई।

इसमें टॉम हैंक्स व उनकी 'द थ्योरी ऑफ इवरीथिंग' के सह स्टार एडी रेडमेन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम स्थल के मैदान को शनिवार को सुबह में ही जनता के लिए बंद कर दिया गया, जिससे शादी समारोह का आयोजन हो सके। इसमें कहा गया कि ऑस्कर नामित अभिनेत्री ने समारोह में अपने मन की बात रखी। यह जोड़ा 2015 से डेट कर रहा था और गार्ड ने बीते साल मई में प्रस्ताव दिया था।