Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

रैली में घायल लोगों से मिलने अस्‍पताल पहुंचे मोदी, महिला ने मांगा ऑटोग्राफ

Posted at: Jul 16 2018 4:58PM
thumb

कोलकाता। मिदनापुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अचानक ही एक टेंट गिर गया। इसमें कई लोग घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया। पीएम मोदी भी घायलों का हाल- चाल पूछने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान देखा गया कि, जब पीएम मोदी एक घायल महिला का हाल-चाल पूछ रहे थे, तो महिला उनसे ऑटोग्राफ मांगने लगी। पीएम ने भी उसे निराश नहीं किया और ऑटोग्राफ दे दिया। घायल महिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई है और पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांग रही है।