Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

विदेश

दक्षिण अफ्रीका : खदान में आग लगने से पांच मजदूरों की मौत

Posted at: Jul 17 2018 10:41AM
thumb

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में असूचीबद्ध पालाबोरा खनन कंपनी की तांबे की खदान में आग लगने से पांच खनिक मजदूरों की मौत हो गयी। दक्षिण अफ्रीका की गहरी और खतरनाक खदानों में सुरक्षा मानकों के पालन की कमी एक बड़ी समस्या है और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निवेशकों को ध्यान देना चाहिए।  
गौरतलब है कि मई के शुरू में एक भूकंप की घटना मे सिबानी-स्टिलवॉटर में सोने की खदान में सात लोगों की मौत हो गयी थी। सोने और प्लैटिनम खदानों में इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं। पालाबोरा कंपनी के अनुसार यह घटना रविवार तड़के हुई। खनन कंपनी का प्रबंधन, सरकारी अधिकारी और संगठित श्रमिक घटना की जांच कर रहे हैं।