Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

कैमिलेरी बने फरारी के सीईओ तथा एल्कन अध्यक्ष

Posted at: Jul 23 2018 4:11PM
thumb

मिलान। लक्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली इटली की फरारी कंपनी ने गंभीर रूप से बीमार मौजूदा  मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सर्गियो मार्चिओने की जगह बोर्ड के सदस्य लुईस कैमिलेरी को नया सीईओ नियुक्त किया है। कंपनी ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। मार्चिओने की तबीयत बिगड़ने के बाद कंपनी ने बोर्ड के सदस्यों की आपातकालीन बैठक बुलाई।
इस बैठक में जॉन एल्कन को कंपनी का अध्यक्ष तथा कैमिलेरी को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया। फरारी कंपनी आने वाले दिनों में कंपनी के हिस्सेदारों की बैठक बुलाएगी जिसमें एल्कन तथा कैमिलेरी की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मार्चिओन फरारी कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ दोनों थे और उनका कार्यकाल वर्ष 2021 तक था।